पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,20 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 30, 2022

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,20 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

चंदौली यूपी जिले की मुगलसराय पुलिस ने शंकर मोड़  बीडीए कॉलोनी के पास से एक व्यक्ति को 20 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाने में मुकदमा अपराध संख्या 305/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पुलिस ने देवनारायण यादव निवासी सरसा पोस्ट जमालपुर जिला मिर्जापुर बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल अशोक सिंह तथा हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad