जहरीली गैस से SDM,CO प्रभावित,कई लोग हुए बेहोश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 30, 2022

जहरीली गैस से SDM,CO प्रभावित,कई लोग हुए बेहोश

                   

                          फोटो प्रतीकात्मक
उत्तराखंड
के उधम सिंह नगर जिले में कबाड़ के गोदाम से गैस रिसने से कई लोग बेहोश हो गए। घटना रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसएसपी,एसडीएम, सीओ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वे सभी लोग भी गैस की चपेट में आ गए जिससे हड़कंप मच गया। बताया गया कि अब तक 32 लोग जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो हुए हैं, सभी लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 32 में से 10 लोग आईसीयू में भर्ती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी मिली कि मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप आजाद नगर, राजा कॉलोनी में कबाड़ के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया, थोड़ी ही देर में कई लोग बेहोश हो गए। रेस्क्यू करते वक्त किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, सीओ आशीष भारद्वाज और उनके सहयोगी गैस के रिसाव से प्रभावित हुए हैं। सिलेंडर में कौन सी गैस थी इसके लिए केमिस्टों की मदद ली जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad