5 की जघन्य हत्या,आरोपी को पुलिस ने दबोचा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 29, 2022

5 की जघन्य हत्या,आरोपी को पुलिस ने दबोचा

उत्तराखंड देहरादून जिले के नागाघेर रानीपोखरी से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि यहां महेश नामक एक शख्स ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।आरोपी ने मां बीतन देवी 75,पत्नी नीतू 35,पुत्री अर्पणा 13,अन्नपूर्णा 9 तथा स्वर्णा 10 वर्ष की गला रेत कर हत्या कर दी।आरोपी ने ऐसा क्यों किया पुलिस गहनता से जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad