कार ने छह की ले ली जान,रक्षाबंधन के पर्व पर पसरा मातम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 13, 2022

कार ने छह की ले ली जान,रक्षाबंधन के पर्व पर पसरा मातम

गुजरात के आणंद जिले में  एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार ने ऑटो और बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी जिसके कारण कई लोगों की मौत हो गई। लापरवाही के आरोप में कार चालक पर पुलिस ने धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है। यह घटना आनंद जिले के सोचित्रा तहसील के डाली गांव के नजदीक हुई है. टक्कर में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि मरने वालों में अधिकतर लोग रक्षाबंधन पर्व मनाकर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि डाली गांव के नजदीक एक कार ने पहले एक ऑटोरिक्शा और बाद में एक बाइक को टक्कर मार दी. ऑटो रिक्शा चालक और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं ऑटो रिक्शा में सवार तीन और एक बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया है कि यह कार एक विधायक के रिश्तेदार के नाम  पर पंजीकृत है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad