विधायक को गिरफ्तार करने का आदेश,तलाश तेज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 13, 2022

विधायक को गिरफ्तार करने का आदेश,तलाश तेज

                  

                           फोटो संकेतिक
मऊ
सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट ने 25 अगस्त तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।मीडिया के मुताबिक कमिश्नरेट पुलिस की भगोड़ा घोषित करने की याचिका कोर्ट ने खारिज करते आरोपी विधायक को 25 अगस्त तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।जिसके बाद पुलिस विधायक की तलाश में लखनऊ सहित कई जिलों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। बताया गया कि मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ 3 साल पहले महानगर थाने में एक शस्त्र लाइसेंस पर  कई असलहे खरीदने और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज है।इस मामले में एमपी एमएलए विशेष कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही वह फरार है।आरोप है कि अब्बास ने असलहे का लाइसेंस लिया था.जिसका दुरुपयोग करते हुए एक ही लाइसेंस पर कई हथियार खरीद डाले।2012 में हासिल लाइसेंस को बिना एनओसी के ही दिल्ली ट्रांसफर कराया गया था।इसके आलावा अब्बास पर लखनऊ, मऊ तथा गाजीपुर में केस दर्ज है।असलहे से सम्बन्धित केस 2019 में महानगर के तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने दर्ज कराया था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad