रिपोर्ट-ए.आर.यादव
चन्दौली पीडीडीयू नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के सभागार में बिरहा जगत के सुप्रसिद्ध कवि ,साहित्यकार हरिद्वार प्रसाद ''विह्वल''द्वारा लिखित, राष्ट्रीय चेतना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित,पुस्तक गुरु द्रोण व एकलव्य पुस्तक का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय यादव वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारी एवं सदस्य राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश सरकार ने पुस्तक के लेखक हरिद्वार प्रसाद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु शिष्य परंपरा में गुरु द्रोण एवं शिष्य एकलव्य के चरित्र पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि कमला प्रसाद सिंह प्रबंधक मां गायत्री महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हिंगुतरगढ़ ने गुरु द्रोण एवं एकलव्य पुस्तक को साहित्य जगत की एक अनमोल धरोहर बताते हुए कहा की यह पुस्तक गुरु द्रोण के प्रति जनमानस की धारणा बदलने में पूरी तरह से कामयाब होगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. उमेश प्रसाद सिंह प्रमुख साहित्यकार एवं कवि ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में लोक कवि हरिद्वार प्रसाद जी से अपने साहित्य साधना को अनवरत जारी रखने का निवेदन किया।कार्यक्रम का संयोजन पूर्व प्रधानाचार्य लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.अनिल यादव का रहा ।विशेष उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय लोकगीत कलाकार एवं लोक साहित्यकार डॉक्टर मन्नू यादव एवं बिरहा सम्राट, राम जनम जाबाज टोपी वाले की रही। धन्यवाद ज्ञापन पुस्तक के लेखक हरिद्वार प्रसाद जी ने दिया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध लोक गायक,कवि, साहित्यकार, पत्रकार व अन्य विशिष्ठगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक, युवा कवि, राष्ट्रीय मंच संचालन डॉ. भारत भूषण यादव ने किया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment