इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप,भेंजा गया जेल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 30, 2022

इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप,भेंजा गया जेल

कन्नौज यूपी जिले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जो हर किसी को झकझोर रही है।बताया जाता है कि यहां एक महिला जो अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगने थाने गयी थी उसी के साथ एक दरोगा ने रेप कर दिया।मामला संज्ञान में आने पर आरोपित दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया गया।पीड़ित महिला गैंगरेप की शिकार अपनी 17 वर्षीय बेटी के लिए न्याय मांगने हाजी शरीफ चौकी गई थी।आरोपित दरोगा अनूप कुछ दिन पहले ही इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुआ था।एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि फारेंसिक और अन्य एंगलों से जांच की जा रही है।महिला की तरफ से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 26 अगस्त को एसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र दिया था।आरोप है कि महिला ने सुबह फोन किया तो इंस्पेक्टर अनूप ने बात करने के लिए पुलिस लाइंस में अपने कमरे पर बुलाया।आरोप है कि सादे कपड़े में अनुप मिला और बाइक से बैठाकर महिला को आगे तक ले गया।घर पहुंचने पर उसने महिला से रेप किया।महिला उसके बाद रोते हुए घर ना जाकर थाने पहुंची और आपबीती बताई।मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी ने सीओ सीटी को जांच सौंपी,जिसके बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad