निलंबित दरोगा ने चौकी इंचार्ज से की हाथापाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 25, 2022

निलंबित दरोगा ने चौकी इंचार्ज से की हाथापाई

प्रयागराज सिविल लाइंस के एक स्पा सेंटर में एक दरोगा ने जमकर हंगामा किया।बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत था। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राकेश शर्मा से भी उसने हाथापाई की. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी दरोगा के विषय में बताया गया कि कुछ समय पहले वह पुलिस लाइन में तैनात था और वर्तमान समय में निलंबित चल रहा है। आरोप है कि वह नशे में धुत था और महिला कर्मियों सहित स्टाफ से गाली गलौज कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद मेडिकल के लिए भेजा है और आरोपी दरोगा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad