नई दिल्ली उत्तराखंड के भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया गया है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में ऋषभ पंत का सम्मान करेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की के मूल निवासी हैं और वह दिल्ली से रणजी खेलते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि उत्तराखंड के राज्य ब्रांड एंबेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी रह चुके हैं। विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Post Top Ad
Thursday, August 11, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment