नदी के किनारे दम्पत्ति के शव मिले,घर से थे लापता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 5, 2022

नदी के किनारे दम्पत्ति के शव मिले,घर से थे लापता

छत्तीसगढ़ नांदघाट-तरपोंगी रोड स्थित शिवनाथ नदी के किनारे घर से लगभग 20 दिन पहले अचानक गायब हुए पति-पत्नी का शव मिलने से हडकम्प मच गया है।शव की शिनाख्त चवन लाल साहू 55 वर्ष ग्राम मरका थाना नवागढ़ और पत्नी गौरी साहू 48 वर्ष के रुप में हुई है।इस सम्बन्ध में मृतक का लड़का अनुज साहू ने पुलिस को बताया कि उसके माता पिता 15-16 अगस्त की रात अचानक कही चले गये।लड़के ने 17 अगस्त को गुमशुदगी की शिकायत नवागढ़ थाने में दर्ज कराई थी, उसके बावजूद भी परिजन उन्हें ढूंढ रहे। तभी शिवनाथ नदी के किनारे दोनों मृतक दंपति के नर कंकाल कपडों की वजह से पहचाने गये।  जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad