दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय जनपदीय एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 28, 2022

दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय जनपदीय एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दो दिवसीय 66 वीं अंतरविद्यालयीय जनपदीय एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को  संम्पन्न हुआ। जिसके दौरान प्रतियोगिता में आए हुए मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में दौड़ ,ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला, गोला प्रक्षेप, हैमर इत्यादि 

एथलेटिक खेल कूद प्रतियोगिता मे प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिका खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने प्रमाण और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन सनातन धर्म  इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र राय तथा धन्यवाद ज्ञापन जगतपुर इंटर कॉलेज के प्राचार्य बिपिन चंद्र ने किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 10 जोन टीम बनाया गया था। कार्यक्रम के दौरान आर्य महिला, बंगाली टोला, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, निवेदिता शिक्षा सदन इत्यादि विभिन्न कॉलेजों के छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad