डीएसपी हुए निलंबित,जानें क्या है मामला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 28, 2022

डीएसपी हुए निलंबित,जानें क्या है मामला

लखनऊ प्रदेश शासन ने एक डीएसपी को अनुशासनहीनता का दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया है। मीडिया के अनुसार अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। यह कार्रवाई रविवार की रात को उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश के आधार पर की गई थी। आरोपी पुलिस उपाधीक्षक निलंबित होने से पहले ललितपुर में तैनात थे, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि डीएसपी विनोद कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। डीएसपी के खिलाफ जांच की गई तो पता चला कि वह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में थे, एक वीडियो में उन्हें सार्वजनिक रूप से नशे की हालत में दिखाया गया था। उन्हें 2021 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad