"काशी विद्यापीठ की एन.सी.सी के दो कडेट्स को मिला मुख्यमंत्री रजत पदक एवं एन.सी.सी महानिदेशक प्रशस्ति पत्र" - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 28, 2022

"काशी विद्यापीठ की एन.सी.सी के दो कडेट्स को मिला मुख्यमंत्री रजत पदक एवं एन.सी.सी महानिदेशक प्रशस्ति पत्र"

वाराणसी "75वें एन.सी.सी दिवस" के उपलक्ष्य पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एन.सी.सी यूनिट की कैडेट अवंतिका को मुख्यमंत्री रजत पदक के साथ रु 2000 का प्रोत्साहन पुरस्कार एवं कैडेट मुस्कान तिवारी को एन.सी.सी महानिदेशक नई दिल्ली की तरफ से प्रशस्ति पत्र और रु 2500 का प्रोत्साहना पुरस्कार मिला। इन दोनों कडेट्स को यह पुरस्कार एन.सी.सी में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया 

                               मुस्कान तिवारी

गया।इस गर्व के अवसर पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, 97 बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल एस. के. पांडेय एवं एन.सी.सी अधिकारी आयुष कुमार ने दोनों ही कडेट्स को शुभकामना दी।इसके साथ ही इस "75वें एन.सी.सी दिवस" 

                                  अवंतिका

के उपलक्ष्य पर यूनिट के सभी कडेट्स द्वारा "रन फ़ॉर यूनिटी" के तहत एक रैली एवं राष्ट्रवाद पर भाषण का आयोजन किया गया, जिसमें कडेट्स ने अपने -अपने विचार व्यक्त किये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad