IPS अधिकारी की सरकारी पिस्तौल गायब,छानबीन तेज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 26, 2022

IPS अधिकारी की सरकारी पिस्तौल गायब,छानबीन तेज

                  

                           सांकेतिक फोटो
बिहार
पटना में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के आवास से उनके लिए आवंटित सरकारी पिस्तौल गायब हो गई है।मीडिया के अनुसार होमगार्ड (गृह रक्षा वाहिनी) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)विकास वैभव की पिस्तौल उनके घर से गायब हुई है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को विकास वैभव कार्यालय से पुलिस कॉलोनी में स्थित अपने आवास गए और पिस्तौल को टेबल के दराज में रख दिए, जिसके बाद वह गायब हो गई। आईपीएस विकास वैभव के लिए 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल आत्मरक्षा के लिए आवंटित की गई थी। पिस्तौल के साथ ही 25 कारतूस भी गायब है। मामले की जानकारी होने पर एक प्राथमिकी गर्दनीबाग थाने में दर्ज कराई गई है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad