चन्दौली चकिया रोजा संस्थान के तत्वावधान में चाइल्ड राइट्स एन्ड यूं नई दिल्ली के सहयोग से मंगलवार को परियोजना कार्यालय नेवाजगंज चकिया चंदौली में कोविड / नान कोविड से प्रभावित एकल अभिभावक बच्चों को उनकी शिक्षा संवर्धन हेतु शिक्षण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें शिक्षा विभाग के खण्ड शिक्षाधिकारी प्रतिनिधि विजय विश्वकर्मा ( प्र. अ. विजयपुरवा ) ने बच्चों को शिक्षण किट प्रदान कर, अभिभावकों तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और इनका भविष्य शिक्षा से ही संवरेगा ।इसके लिए हम सबको निरंतर सकारात्मक प्रयास करना है । उनके साथ में आये प्रधानाध्यापक राम जनम सिंह यादव ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया ।संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक शिव नरायन शर्मा ने कहा कि इन बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने, सकारात्मक निगरानी, ब्यवस्था से संबंधित सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है । बच्चों को शिक्षण किट में बैग, कापी बड़ी तथा छोटी, टिफिन, पेन, रंगीन तथा सादी पेंसिल, ज्यामिट्री बाक्स, आर्ट कापी, स्कूल एटलश किताब, पानी बोतल, रबर- पेन- पेंसिल रखने वाला डिब्बा, डिक्शनरी किताब आदि सामग्री रोजा संस्थान द्वारा वितरित किया गया । बच्चों के अभिभावकों ने भी बच्चों की देखभाल हेतु अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन काउंसलर संध्या देवी ने किया । प्रार्थना, पंजीकरण, परिचय कार्य खैरूननिशा, पूजा मौर्या , ऊषा तथा सहयोग सावित्री देवी ने किया । कार्यक्रम में डब्लू, संजनी, नंदनी पुत्री शिखारी, पूनम पुत्री झूरी, जितेन्द्र, अंशू, ज्योति पुत्री गुल्लू, आकांक्षा, श्रेया तथा धीरज पुत्र मंगल, आकाश, विकास पुत्र सुरेश, शिव शंकर,वकील, तथा माधुरी पुत्री सिपाही, आभाश, साकेत, नांसी, शिखा, शशांक, शुभम, आंचल, आस्था, विकास, मानसी, महिमा, विशाल आदि लोगों ने प्रतिभाग किया ।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment