नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 22, 2022

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

रिपोर्ट-एस०बहादुर

चंदौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नियामताबाद ब्लॉक इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में हुआ। इसमें संगठन के प्रांतीय प्रचार मंत्री डॉ देवेंद्र प्रताप यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन की अपार शक्ति शिक्षकों की एकता से होती है। संगठन में बिना किसी मतभेद के सफलता अर्जित की जा सकती है। वही नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि संगठन की शक्ति के आगे सभी नतमस्तक होते हैं। नई कार्यकारिणी शिक्षक हित में सदैव ततपर रहेगी। शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए कार्यकारिणी का हर सदस्य व पदाधिकारी हमेशा उपलब्ध रहेगा। शपथग्रहण करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष  दिनेश नारायण सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा, ज्योति भूषण लाल, रामअवध सिंह यादव, प्रवीणा, आनन्द कुमार चतुर्वेदी, ब्लॉक मंत्री रामाश्रय आर्या, संयुक्त मंत्री सुखराम शर्मा, संगठन मंत्री काशीनाथ सिंह यादव, संजय सिंह, दीपक सिंह, सुषमा शर्मा, सुशील तिवारी, प्रचार मंत्री आलोक मोहन सिंह, पद्मिनी, अल्पीका जायसवाल, चन्द्रप्रभा, सुषुम पाल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव, एकाउंटेंट मोहम्मद अशरफ व ऑडिटर संदीप कुमार सिंह शामिल रहे। इस मौके पर विनोद सिंह, सुरेश चंद्र यादव, गोविंद तिवारी, शिवधनी यादव, आशा यादव, अर्जुन राम, प्रेमप्रकाश त्यागी, मीनाक्षी, बृजकिशोर, शिवानी वर्मा, आभा सिंह, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad