विधायक एवं ब्लाक प्रमुख ने दीप प्रज्वलित कर जन चौपाल का किया शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 22, 2022

विधायक एवं ब्लाक प्रमुख ने दीप प्रज्वलित कर जन चौपाल का किया शुभारंभ

24 दिसंबर को विकासखंड बरहनी में जनचौपाल आयोजित किया जायेगा  

चंदौली जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन के निर्देश के क्रम में सकलडीहा विकासखंड परिसर में चलो चंदौली अभियान के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं के जनसामान्य में प्रचार प्रसार व जागरूकता हेतु  विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जन चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सैयदराजा सुशील सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख धानापुर तथा सकलडीहा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  विधायक जी  ने स्टालों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से पूछताछ कर जानकारी ली। विधायक सैयदराजा ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आमजन आकर योजनाओं की जानकारी लें और लाभान्वित हों। विधायक ने इस अवसर पर चिन्हित लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धापेंशन स्वीकृति पत्र, ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र, निराश्रित महिला पेंशन स्वीकृति पत्र आदि का भी वितरण किया।  जन चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व दूरदराज के गांवों के आमजन, लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी हुए।जन चौपाल में वन विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सेवायोजन विभाग, खाद्य तथा रसद विभाग, सहकारिता उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग ,कृषि विभाग ,महिला कल्याण, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, राजस्व, महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे।जन चौपाल में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, सीएमओ वाईके राय, जिला विकास अधिकारी,जिला पंचायती राज अधिकारी, उपजिलाधिकारी सकलडीहा, खंड विकास अधिकारी सकलडीहा, सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad