रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया -जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसका उद्घाटन मैच कटेसर वर्सेस सुसुवाही के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में 128 टीम भाग लेती हैं जिसका फाइनल 8 जनवरी को खेला जाएगा l इस अवसर पर मुख्य रूप से बृजेश कुमार सिंह ,धीरेंद्र सिंह सोनू प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, सुरेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र नारायण सिंह पूर्व विधायक रोहनिया, डॉ अशोक राय अपना दल जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment