चन्दौली राजकीय बालिका इण्टर कालेज, दिवघट, सकलडीहा, चन्दौली के शिक्षक/शिक्षिकाओं के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं द्वारा S.P.C. (स्टूडेंट पुलिस कैडेट) प्रशिक्षण प्रोग्राम के तहत पुलिस कार्यालय/लाइन का भ्रमण किया गया तथा पुलिस के कार्यप्रणाली एवं अन्य विभिन्न विषयों पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती एवं क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा उन्हें जानकारी प्रदान की गई तथा जागरूक किया गया व आए दिन घटित हो रहे अपराधों की नवीन पद्धतियों के बारे में अवगत कराते हुए अपराध और अपराधियों से बचने के तरीके को बताया गया एवं सुरक्षा/सहायता हेतु संचालित पुलिस हेल्पलाइन से संबंधित संपर्क सूत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।S.P.C. (स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम) का उद्देश्य स्कूल जाने वाले छात्र/छात्राओं में इनडोर और आउटडोर कक्षाओं और गतिविधियों के माध्यम से मूल्यों और नैतिकता को विकसित करके पुलिस और समुदाय के बीच एक सेतु का निर्माण करना है। इसका उद्देश्य छात्रों को हमारे लोकतांत्रिक समाज के जिम्मेदार और सक्षम नागरिक के रूप में विकसित करना है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment