ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 19, 2022

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

                          सांकेतिक फोटो

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया - स्थानीय थाना क्षेत्र के करनाडाड़ी गांव के सामने सोमवार को सायंकाल लगभग 6 बजे ट्रेन की चपेट में आने से टडिया गांव के निवासी चौहान बस्ती के अक्षय चौहान उर्फ लालू नामक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे मोहनसराय चौकी इंचार्ज शिवानंद सिसोदिया ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर छा गई और मां धनराजी के साथ-साथ परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार टडिया निवासी स्वर्गीय प्रेम कुमार चौहान के तीन पुत्रों में मृतक अक्षय चौहान मझला पुत्र और अविवाहित था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad