ट्रक के धक्के से अनियंत्रित पिकअप दुकान को तोड़ते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में गिरी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 19, 2022

ट्रक के धक्के से अनियंत्रित पिकअप दुकान को तोड़ते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में गिरी


रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
 

वाराणसी रोहनिया- स्थानीय क्षेत्र के भदवर बाईपास स्थित हाईवे के किनारे हेरिटेज हॉस्पिटल के सामने सोमवार की दोपहर में अखरी से मोहनसराय की तरफ जाते समय ओवरटेक के दौरान ट्रक के टक्कर से अनियंत्रित होकर पिकअप मालवाहक हाईवे के किनारे स्थित विनोद कुमार के चाय पान व नाश्ते की दुकान को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। दुकान पर बैठे ग्राहक समेत दुकानदार बाल बाल बच गए।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने घायल ड्राइवर पंकज सोनी निवासी हिंदूवारी,रावर्टसगंज, सोनभद्र को हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad