चंदौली जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन के निर्देश के क्रम में नौगढ़ विकासखंड परिसर में चलो चंदौली अभियान के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं के जनसामान्य में प्रचार प्रसार व जागरूकता हेतु विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जिलाधिकारी व विधायक ने स्टालों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से पूछताछ कर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह व अन्य स्टालों की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चलो चंदौली अभियान अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खंडों में विभिन्न विभागों के योजनाओं के कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके पूर्व चलो चंदौली अभियान के अंतर्गत अभी तक विकास खंड चकिया, नियमताबाद, चहनिया, सदर, शहाबगंज, धानापुर में जन चौपाल का आयोजन किया जा चुका है। इसी क्रम में 22 दिसंबर को विकास खंड सकलडीहा तथा 24 दिसंबर को विकासखंड बरहनी में जनचौपाल आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इन कैम्पों के माध्यम से प्रशासन जनता के बीच पहुंचने का कार्य कर रहा है। ऐसे कैंपों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का जनसमान्य में प्रचार प्रसार, जनजागरूकता के साथ ही पात्र लोगों को मौके पर ही लाभान्वित करने की भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले कैम्पो में लोगों के स्वास्थ्य की जाँच एवं दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। आयोजित किये जाने वाले जन चौपालो/ शिविरों के माध्यम से जनता को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक लोग आयें और योजनाओं की जानकारी व लाभ उठाये। विधायक चकिया ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आमजन आकर योजनाओं की जानकारी लें और लाभान्वित हों। जिलाधिकारी व विधायक ने इस अवसर पर चिन्हित लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धापेंशन स्वीकृति पत्र, ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र, खतौनी, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन स्वीकृति पत्र, मत्स्य पट्टा आवंटन पत्र आदि का भी वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। जन चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व दूरदराज के गांवों के आमजन, लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी हुए।
जन चौपाल में वन विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सेवायोजन विभाग, खाद्य तथा रसद विभाग, सहकारिता उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग ,कृषि विभाग ,महिला कल्याण, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, राजस्व, महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे।
जन चौपाल में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, सीएमओ वाईके राय, जिला विकास अधिकारी,डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, उपजिलाधिकारी नौगढ़ , खंड विकास अधिकारी नौगढ़, जिलाध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह, ब्लॉक प्रमुख सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment