बाल समूह के चयनित चैम्पियनों का हुआ प्रशिक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 22, 2022

बाल समूह के चयनित चैम्पियनों का हुआ प्रशिक्षण

चन्दौली चकिया  रोजा संस्थान के तत्वावधान में  चाइल्ड राइट्स एन्ड यूं के सहयोग आंगनबाड़ी केंद्र महादेवपुर कला में गांववार गठित बाल समूह से चयनित सदस्य/चैम्पियन का प्रशिक्षण काउंसलर संध्या देवी, पूजा मौर्या तथा रविन्द्र कुमार द्वारा दिया गया । पूजा मौर्या ने  मैं, हम, हमारे में से इंसान के बारे में बच्चों को संवेदित किया । रविन्द्र कुमार ने रिश्तों के बारे में संवेदित करते हुए हम अपने गांव के बच्चों की कैसे मदद करें, चर्चा परिचर्चा तथा समूह अभ्यास के माध्यम से बताया । वहीं काउंसलर संध्या देवी ने रोजा के बारे में बताते हुए बालक, बालिका, पुरुष, महिला तथा इंसान के बारे में चर्चा परिचर्चा वह समूह अभ्यास के माध्यम से संवेदित किया । बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा व खुली चर्चा बच्चों के साथ सघनता के साथ किया ।कार्यक्रम की शुरुआत खैरुननिशा तथा पूजा द्वारा सामूहिक प्रार्थना व परिचय से हुआ। पंजीकरण का कार्य सावित्री देवी ने किया ।विदित हो कि भीषमपुर तथा गनेशपुर में चैम्पियन प्रशिक्षण 20 व 21 दिसंबर में किया जा चुका है ।इस कार्यक्रम में   महादेव पुर कला के जितेंद्र, प्रभात, संदीप, अरविन्द, रिशु, पवन, रवि, सागर, शुभम, बादल, ऋतिक, अमन, विकास, अमित, सूरज, किशन, सत्यम तथा आँगनवाड़ी - शीला , उर्मिला, धर्मशीला आदि मौजूद रहे ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad