महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज में परिचय समारोह का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 22, 2022

महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज में परिचय समारोह का आयोजन

समारोह में मिस फ्रेशर जागृति पांडेय तथा मिस्टर फ्रेशर सर महेंद्र पटेल को चुना गया

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर में गुरुवार को एम ए प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष शिक्षाशास्त्र के छात्र छात्राओं का परिचय समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह ने स्वर्गीय संस्थापक एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस परिचय समारोह में मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर का चुनाव किया गया। जिसमे मिस फ्रेशर जागृति पांडेय तथा मिस्टर फ्रेशर सर महेंद्र पटेल को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर इस विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर अखिलानंद सिंह डॉक्टर भूपेंद्र यादव उमेश कुमार तथा सभी प्राध्यापक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आराधना यादव तथा दिव्या पांडेय ने किया ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad