एडीएम प्रशासन व उपजिलाधिकारी ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 17, 2022

एडीएम प्रशासन व उपजिलाधिकारी ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण


रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-राजातालाब हाईवे के किनारे स्थित डाक बंगला पर जाड़े के मौसम में ठंड से राहत पाने के लिए गरीबों के लिए तहसील राजातालाब प्रशासन द्वारा रैन बसेरा बनाया गया है। रैन बसेरा प्रभारी नायब तहसीलदार श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि इस रैन बसेरा में असहाय गरीब शरणार्थियों को ठंड से राहत पाने के लिए  रहने व अलाव के साथ-साथ रजाई गद्दा कंबल व तकिया सहित मूलभूत समुचित व्यवस्था किया गया है। शनिवार को जिसका निरीक्षण एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह तथा उप जिलाधिकारी राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी ने किया।निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से नायब तहसीलदार सुलखा वर्मा, राजस्व निरीक्षक अशोक सिंह ,क्षेत्रीय लेखपाल राम रेखा सिंह, स्वाति श्रीवास्तव, लक्ष्मण गिरि ,राजेश्वर नारायण, बबलू श्रीवास्तव इत्यादि राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad