195 प्रार्थना पत्र में सिर्फ 4 का हुआ मौके पर निस्तारण
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, उप जिलाधिकारी गिरीश कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार श्याम नारायण तिवारी तथा एसीपी अंजनी कुमार राय ने संयुक्त रूप से आए हुए लोगों की फरियाद सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में चक रोड, सरकारी जमीन,तालाब पर अवैध कब्जा,बिजली,नाली,सीवर,जलनिगम ,नलकूप सहित राजस्व विभाग के विभिन्न समस्याओं का निदान हेतु उप जिला अधिकारी गिरीश कुमार द्विवेदी ने संबंधित लेखपाल व अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने हेतु निर्देशित किया।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आनंद कुमार मोदनवाल ने ठठरा ग्राम सभा में सरकारी आवास में बड़े पैमाने पर धांधली व लक्ष्मी शंकर विंद ने मत्स्य पालन हेतु किए गए पट्टे में धांधली की जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।संपूर्ण समाधान दिवस में 195 प्रार्थना पत्र मिले जिसमें से सिर्फ 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ।

No comments:
Post a Comment