विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सृजन सामाजिक विकास न्यास के सहयोग से किया पौधारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 23, 2022

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सृजन सामाजिक विकास न्यास के सहयोग से किया पौधारोपण

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित बनाये रखने के लिये शुक्रवार को पर्यावरण विद अनिल सिंह एवं राजीव सिंह पटेल के प्रयास एवं सहयोग से साकेत नगर कालोनी में वृक्षारोपण करने के लिये 68 ट्रीगार्ड लाया गया। जिसके दौरान विधान सभा कैण्ट के विधायक सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने शीतला माता मन्दिर प्रांगण में समिति के कार्यालय के पास वृक्षारोपण कर आगे और पौधे लगाये जाने का शुभारंभ किया।विधायक ने सर्व प्रथम मन्दिर प्रांगण में कूड़े की ढेर को हटवाया। पूजा शितला माता मन्दिर के पुजारी अशोक सेठ चन्नी ने कराया।इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष एस के सिंह, अशोक पटेल ,हरिशंकर मिश्रा ,राकेश वर्मा , प्रमोद चौहान , सूरज पाण्डेय , अनिकेत श्रीवास्तव , सूरज सिंह , अजय चौहान आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad