पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 23, 2022

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन

किसान सम्मान दिवस पर उन्नतशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को एडीओ कृषि विजय शंकर तिवारी की देखरेख में कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एडीओ कृषि श्री राम ने किया। कार्यक्रम में आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के प्रमुख किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल ने उन्नतशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि श्री राम ने उपस्थित किसानों को रासायनिक खेती को त्यागने तथा जैविक खेती करने के बारे में प्रोत्साहन करते हुए प्राकृतिक खेती और गो आधारित खेती करने से होने वाले लाभ तथा जीवामृत,फसल विमा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। पशु चिकित्सा अधिकारी राजातालाब डॉ ललिता शर्मा ने पशुओं को होने वाली बीमारी से बचाव तथा रखरखाव के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक समझाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ललिता शर्मा ,खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल,  सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय शंकर तिवारी,संजीव सिंह,राजनाथ राम, दिवाकर सिंह, कृष्णचंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह सहित क्षेत्र के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad