मुख्यमंत्री की बहन गिरफ्तार,इस मामले में हुई गिरफ्तारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 11, 2022

मुख्यमंत्री की बहन गिरफ्तार,इस मामले में हुई गिरफ्तारी

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन और वाईएसआरटीपी पार्टी की चीफ शर्मिला रेड्डी को पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया के अनुसार वह टीआरएस सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन कर रही हैं। बताया गया कि तेलंगाना की टीआरएस सरकार ने शर्मिला को प्रजा प्रस्थानम पदयात्रा की मंजूरी नहीं दी थी, जिसके विरोध में शर्मिला ने शुक्रवार सुबह से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अपोलो हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पानी नहीं पिया था जिसकी वजह से उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ी। डॉक्टरों का कहना है कि शर्मिला का ब्लड प्रेशर और शरीर में ग्लूकोस लेवल बहुत ही चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad