पच्चीस हजार के इनामी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित को पुलिस ने पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 9, 2022

पच्चीस हजार के इनामी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली जिले की इलिया पुलिस ने सूचना के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 123/ 2022 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित ₹25000 के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त वीरेंद्र पुत्र विंध्याचल निवासी ग्राम सहेड़ी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर को वनरसिया माइनर के आगे नहर पुलिया ग्राम बेन से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा वांछित,वारंटी, अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इलिया मिर्जा रिजवान बेग, उपनिरीक्षक अखिलेश सोनकर, कांस्टेबल रमेश यादव, कांस्टेबल अविनाश यादव तथा कांस्टेबल अवनीश कुमार शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad