रामलीला समिति ने उप जिलाधिकारी राजातालाब से लगाई गुहार
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाईन विकासखंड क्षेत्र के भीम चंडी असवारी स्थित पंचकोशी रोड के किनारे स्थित प्राचीन रामलीला स्थल पर जल निगम विभाग द्वारा पानी टंकी के लिए चिन्हित किए जाने को लेकर ग्राम वासियों ने जमकर विरोध किया। जिसके दौरान श्री रामलीला तरुण समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लगभग विगत 54 वर्षों से इस रामलीला मैदान में रामलीला होते चला रहा है। जिसे देखने के लिए आसपास के लगभग 10 गांव के लोग आते हैं। जिस पर विगत दिन जल निगम विभाग द्वारा पानी टंकी लगाने के लिए चूना छिड़ककर चिन्हित कर दिया गया जिसे देखकर क्षेत्र के हिंदू जनमानस आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों के साथ-साथ रामलीला समिति के लोगों ने उप जिलाधिकारी राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी को उक्त रामलीला स्थान पर जल निगम विभाग द्वारा ट्यूबवेल व पानी टंकी को अन्यत्र दूसरी जगह लगाने हेतु प्रार्थना पत्र देकर मांग किया।

No comments:
Post a Comment