वाराणसी महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित स्वयं सेवी संगठन मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आर.के नेत्रालय द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपना विचार व्यक्त करते हुए वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महामना के आदर्शों, विचारों और मानवीय पहलू का चेहरा हैं उनके मानस पुत्र डा.आर.के ओझा और संजय कुमार सिंह गरीबों एवं बेसहारों की सच्ची सेवा करके डा.आर.के ओझा एवं संजय कुमार सिंह ने अपने जीवन को सार्थक कर लिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा.आर.के ओझा ने कहा कि हमारा अगला प्रयास होगा कि जरुरतमंद एवं गरीबों की निःशुल्क सेवा के साथ हम सभी उनके बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार के लिए भी काम शुरू करेंगे। इसके पहले महामना के तैल चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अपने गीतों से पंडित मंगला पाठक ने समां बांधा जबकि बलवंत विक्रम राय ने तबले से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का संचालन मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और आभार डिप्टी डायरेक्टर मिथिलेश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा.जतिन डा.आयुषी ओझा,डा.राजीव रंजन, शशांक ओझा (IRS), पंडित श्रीराम द्विवेदी, राजेश सिंह रिंकू,अंकुर सिंह,सुबाष विश्वकर्मा, सुमंत कुमार मौर्य,प्रियांसु,आर.के सिंह,सूरज सिंह, मयंक सिंह, रजत, संदीप दुबे, विवेक राय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment