कंप्यूटर शिक्षा बिना जीवन अधूरा - रि०ज्वाइंट कमिश्नर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 24, 2022

कंप्यूटर शिक्षा बिना जीवन अधूरा - रि०ज्वाइंट कमिश्नर

क्रिसमस दिवस की पूर्व संध्या पर मारूफपुर में हुआ आयोजन

चन्दौली चहनियां। कंप्यूटर शिक्षा आज के मानव जाति की जरूरत है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। पूरा विश्व कम्प्यूटर में सिमट गया है। ऐसे में कंप्यूटर शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।यह कहना है रिटायर्ड ज्वाइंट कमिश्नर औरध अनुसंधान अखिलेश मिश्रा के । वे शनिवार क्रिसमस दिवस की पूर्व संध्या पर मारूफपुर स्थित जीवन ज्योति कंप्यूटर इंस्टीच्यूट वार्षिकोत्सव पर आयोजित "कंप्यूटर शिक्षा का हमारे जीवन में महत्व" विषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

मुख्य अतिथि ने आगे कहा जीवन में उत्थान की कल्पना कंप्यूटर के ज्ञान के बिना नहीं कि जा सकती। आज कंप्यूटर रोजगार, शिक्षा, राजस्व, पुलिस, खेल दैनिक जीवन आदि सभी क्षेत्रों की जरूरत बन चुका है। कम समय में अधिक कार्य संपादित करने के लिए कंप्यूटर एक सशक्त माध्यम है। आज कंप्यूटर और मोबाइल के बिना एक सफल एवं सुखद जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

        विशिष्ट अतिथि सामाजिक संस्थस चेतना मंच के संस्थापक एवं सुविख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि हर छात्र-छात्रा को कंप्यूटर सेवी होना चाहिए।  कम्प्यूटर आवश्यकता नहीं, जरूरत है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। डॉ. वर्मा ने आगे कहा कि दुनिया के सभी धर्मों का एक मात्र उद्देश्य मानव कल्याण ही है। ईशा मसीह ने भी मानव सेवा की ही बात कही थी। विशिष्ट अतिथि   नेशंस प्राइड बुक ऑफ रिकार्ड होल्डर डॉ. भारत भूषण यादव ने कहा कि आज कंप्यूटर ने मानव जीवन को बहुत आसान बना दिया है। हम पलक झपकते ही सात समंदर पार बैठे अपने परिचित से बातें कर लेते हैं, उन तक अपना संदेश भेज सकते हैं, पहले यह संभव नहीं था। विशिष्ट अतिथि मानव ख़िदमत फाउंडेशन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नूरी अहमदी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर ने क्रांतिकारी परिवर्तन किया है। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, एमआरआई से सूक्ष्मतम रोगों का पता लगाकर उन्हें ठीक किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र यादव ने, अध्यक्षता ब्रांड अम्बेसडर राकेश यादव रौशन ने और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के निदेशक रामकुंवर यादव ने किया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षक सूबेदार मौर्या, प्रेमचंद सिंह पप्पू, ज्ञानी जैल सिंह प्रधान, बनफल यादव प्रधान, श्रवण यादव प्रधानपति, विजय बहादुर यादव, दिनेश यादव गायक, अजीत यादव, संजय यादव, मनोज शर्मा, डॉ. प्रमोद यादव, आदि लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad