भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत,कई घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 7, 2023

भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत,कई घायल

राजस्थान जोधपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कोहराम मच गया।यह हादसा ओसियां इलाके में हुआ है जहां बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मीडिया के अनुसार हादसे की सूचना मिलने के बाद सीएम अशोक गहलोत भी एमडीएम अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार हादसे की शिकार हुई बस जोधपुर से ओसियां चाडी जा रही थी, इसी दौरान उसकी जोधपुर मथानियां मार्ग पर ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकालें। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल निजी वाहनों से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। सरकार ने घटना के बाद मृतकों और घायलों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। जिसके साथ मृतकों के आश्रितों और घायलों के लिए ₹42000 की सहायता राशि मंजूर की गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad