अखिलेश यादव ने बलवंत के परिजनों को भेंजी आर्थिक सहायता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 7, 2023

अखिलेश यादव ने बलवंत के परिजनों को भेंजी आर्थिक सहायता

कानपुर देहात जिले में बीते साल 12 दिसंबर को पुलिस हिरासत में बलवंत सिंह नाम के युवक की मौत हो गई थी। जिसको लेकर प्रदेश की सियासत में घमासान मच गया था। बलवंत की मौत का आरोप पुलिसकर्मियों पर लगाया गया था।जिसको लेकर प्रदेश के तमाम राजनीतिक दल कानपुर देहात के लालपुर सरैया गांव में मृतक के लिए न्याय की मांग की थी।इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कानपुर देहात के लालपुर सरैया गांव पहुंचे थे जहां उन्होंने परिजनों के साथ खड़े होने का वादा किया था और उन्होंने पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की थी। उसी परिपेक्ष में सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि अखिलेश यादव की तरफ से भेजा गया राहत राशि का चेक परिवार को सुपुर्द किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad