भाजपा ने इतने उम्मीदवारों का किया एलान,जानें नाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 10, 2023

भाजपा ने इतने उम्मीदवारों का किया एलान,जानें नाम

लखनऊ यूपी में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने एमएलसी चुनाव में बरेली-मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र से जयपाल सिंह, कानपुर-उन्नाव से अरुण पाठक, गोरखपुर-फैजाबाद से देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर- उन्नाव शिक्षा क्षेत्र से वेणु रंजन भदौरिया, झांसी और प्रयाग क्षेत्र से डॉक्टर बाबूलाल तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान अभी नहीं किया है।बताया जा रहा है कि भाजपा ने स्नातक खंड के विधान परिषद चुनाव के लिए लंबी वार्ता और मंथन के बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। एमएलसी चुनाव के लिए 12 जनवरी तक प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाहन 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक कमिश्नर न्यायालय में नामांकन किया जा सकेगा। इसके बाद 16 जनवरी तक नाम वापस लेने का समय रहेगा, 30 जनवरी को मतदान और 2 फरवरी को मतगणना होगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad