सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाया पद व गोपनीयता की शपथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 10, 2023

सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाया पद व गोपनीयता की शपथ

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया-राजातालाब तहसील परिसर में मंगलवार को दोपहर में राधे मोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में दी तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान मुख्य अतिथि कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह व प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने तहसील परिसर के अंदर स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर पर चांदी का मुकुट व आंख को चढ़ा कर विधिवत पूजा अर्चना की। उसके बाद कैसरगंज के

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अजय राय ,बीजेपी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय को नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार राय तथा महामंत्री विजय कुमार भारतीय ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर अंग वस्त्र के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष  छेदीलाल यादव ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय, सुनील सिंह ,सर्वजीत भारद्वाज ,नंदकिशोर पटेल, शुशील सिंह तोयज, प्रदीप सिंह, ज्ञानू दुबे ,अखिलेश मिश्रा, विनय पांडेय,रमेश कुमार इत्यादि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad