रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-सोमवार को सुबह 9 बजे से बैरवन गांव में मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के कोर कमेटी के सदस्यों ने लकड़ी का अलाव जलाकर (कऊड़) के पास किसान पंचायत कर 8 जनवरी को हुई किसान महापंचायत में मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना के जमीन को वैधानिक रूप से वापस लेने हेतु बनी समितियों को व्यवहारिक रूप से जमीन पर सक्रिय होकर अपनी अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा एवं कर्मठता से पालन करने का संकल्प लिया। बनारस जिला प्रशासन के तानाशाही रवैये का माकूल जबाब देते हुये अपनी मातृभूमि की रक्षा की जिम्मेदारी निगरानी समिति के नौजवान सदस्यों ने लेते हुये कहा कि हम लोग चौबीसों घण्टा ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित चारो गांव बैरवन, कन्नाडाडी, सराय मोहन एवं मिल्कीचक के सरहद पर चार - चार घण्टे की पारी बनाकर मुस्तैदी से खड़ा होकर सुरक्षा करेंगे, बैरवन हनुमान मंदिर के प्रांगण मे चार टार्च, चार कैमरा, 16 कम्बल एवं लाठी रखने की व्यवस्था हुई। निगरानी समिति के कुशल संचालन हेतु कुल 125 नौजवान सदस्यों ने दायित्व ग्रहण किया, प्रति सदस्य को सप्ताह मे एक दिन पहरा देने का मौका मिलेगा , लेकिन जरूरत पड़ी तो आपातकाल सूचना पर निगरानी समिति के सैकड़ों सदस्य दस मिनट मे एवं संघर्ष समिति, महिला मोर्चा, कानूनी सलाहकार समिति , संरक्षक मण्डल एवं मार्गदर्शक मण्डल के सदस्यों सहित हजारों किसान आधे घण्टे की सूचना पर एकत्र हो जायेंगे और गांधी जी के सत्य - अहिंसा के मंत्र को आत्मसात कर साक्ष्य के आधार वैधानिक लडाई लडेंगे। बैठक मे सर्वसम्मत से निर्णय हुआ कि अन्दोलन को मुकाम तक पहुचाने के लिये मोहनसराय किसान संघर्ष समिति की कोर कमेटी प्रतिदिन सुबह गांव, पूरा और बस्ती बदल बदलकर आठ बजे से नौ बजे तक बैठकर समीक्षा और तैयारी करेगी और प्रतिदिन की रणनीति बनायेगी जिससे चरण बद्ध अन्दोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचा कर भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के आधार पर किसानों के वैधानिक हक - अधिकार प्राप्त करके ही शान्ति लेगी।
किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक विनय शंकर राय ने कहा कि हम लोगों ने शासन प्रशासन को पत्र के माध्यम से एक सप्ताह का सौहादपूर्ण वातावरण मे वैधानिक वार्ता का मौका दिया है उसमे सरकार एवं प्रशासन सार्थक वार्ता करता है तो हम लोग वार्ता को तैयार है , सरकार चाहे तो सुप्रीमकोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता मे लोक अदालत या खुली अदालत लगा ले, किसान वैधानिक प्रक्रिया हेतु पूर्णतया तैयार है लेकिन तानाशाही और दमन हुआ तो उसका मुहतोड जबाब देने हेतु किसान पूर्ण रूप से तैयारी कर लिया है। किसान पंचायत की अध्यक्षता मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक किसान नेता विनय शंकर राय "मुन्ना" , संचालन किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मेवा पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन किसान संघर्ष समिति के महामंत्री दिनेश तिवारी ने किया।पंचायत मे प्रमुख रूप से प्रेम शाह ,छेदी पटेल, हृदय नरायण उपाध्याय , रमेश पटेल, अवधेश प्रताप वर्मा, विजय गुप्ता, नीरज पटेल, राकेश पटेल, अनिल पटेल, संदीप मुन्ना, विनोद "सर्वजीत", सूरज पटेल ,मनोज पटेल ,प्रदीप पटेल ,चंदू पटेल , धीरू यादव, चंदन, मदन, सहित इत्यादि किसान शामिल थे।

No comments:
Post a Comment