लोहिया महाविद्यालय में शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-लोकबंधु राजनारायण के मझले पुत्र एवं डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय भैरवतालाब के प्रबंधक तोयज कुमार सिंह के चाचा जय प्रकाश सिंह अवकाश प्राप्त उपनगर अधिकारी वाराणसी उम्र लगभग 70 वर्ष का रविवार शाम को निधन हो गया। दु:खद समाचार सुनकर पूरे महाविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके दौरान महाविद्यालय पर शोक सभा करके उनको श्रद्धांजलि दी गयी।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रबंधक तोयज कुमार सिंह ने बताया कि चाचा जी के 2 पुत्र धनंजय सिंह व धर्मेंद्र सिंह एक पुत्री संध्या सिंह है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक तोयज कुमार सिंह , प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार , प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार राय डॉ सुमन लता देवी , डॉ नरेंद्र नारायण राय , डॉ बृजेश कुमार जायसवाल , डॉ सुनील कुमार दूबे , डॉ दीपक कुमार मिश्रा , डॉ प्रमोद कुमार वर्मा डॉ अखिलेश्वर , डॉ प्रियरंजन , प्रदीप कुमार सिंह एडवोकेट महामंत्री व महाविद्यालय के कर्मचारी गण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा उसके बाद महाविद्यालय को बंद कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment