रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बूड़ापुर गांव में बुधवार को ग्राम प्रधान संजय यादव की अध्यक्षता में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एशियन डेवलपमेंट बैंक की सदस्यीय टीम ने गांव में बिजली की सप्लाई के बारे में जानकारी तथा बिजली के खंभों पर केवल का निरीक्षण किया। जिसके दौरान कार्यक्रम स्थल पर आराजी लाइन क्षेत्र तथा सेवापुरी क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। तथा विद्युत सखी महिलाओं से बिजली का बिल जमा करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान एशियन विकास बैंक की टीम ने उपभोक्ताओं के घर से बिजली का बिल जमा करने वाली पांच विद्युत सखी महिलाओं को प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। और उपस्थित ग्रामीण लोगों से बिजली की सप्लाई तथा बिजली द्वारा किए जा रहे रोजगार के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान बिजली विभाग के एमडी शंभू नाथ व ग्राम प्रधान संजय यादव द्वारा एशियन डेवलपमेंट टीम के सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान बिजली विभाग के एमडी शंभूनाथ, डायरेक्टर पी पी सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एस ई विजय राज सिंह, एक्सईएन आशीष कुमार विश्वकर्मा जेई शिवजीत यादव ,खण्ड विकास अधिकारी आराजी लाइन विजय कुमार सहित बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment