चंदौली जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन ने सहकारी समिति इलिया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां चल रहे धान खरीद के विषय में पूछताछ कर जानकारी ली। क्रय केंद्र पर किसानों द्वारा धान बेचा जा रहा था। मौके पर अपना धान विक्रय कर रहे किसानों से पूछताछ करने पर उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि क्रय केंद्र पर सहूलियत पूर्वक किसानों का धान खरीदा जा रहा है। धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। पूछताछ में क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि उक्त दिवस तक धान क्रय केंद्र पर अब तक किसानों से कुल धान की खरीद की जानकारी ली। निर्देशित करते हुए कहा कि आगे भी किसानों के धान की खरीद तेजी से खरीद सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर पर्याप्त इलेक्ट्रिक कांटा, नमी मापक यंत्र, तिरपाल, बोरे आदि का प्रबंध सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने नमी मापक यंत्र एवं अतिरिक्त बोरों का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश क्रय केंद्र प्रभारी को दिए। उन्होंने कहा कि सहूलियत पूर्वक व पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों के धान की खरीद तेजी से किया जाए। धान खरीद में किसानों को कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment