निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्य को जल्द पूर्ण कराने के दिए निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 4, 2023

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्य को जल्द पूर्ण कराने के दिए निर्देश

चंदौली जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन तथा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा शहाबगंज व इलिया थाना परिसर में निर्माणाधीन विवेचना कक्ष ,बैरक का निरक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कार्य की गति धीमी पाई गई जिसपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के बैरक,बंदीगृह,कार्यालय तथा रसोई घर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परिसर,कमरे एवम रसोई घर को थोड़ा और बेहतर तरीके से सुसज्जित कर के रखें।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी चकिया,पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad