बैंक के स्थापना दिवस पर बांटे गए कंबल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 7, 2023

बैंक के स्थापना दिवस पर बांटे गए कंबल

चन्दौली मुग़लसराय यूको बैंक के 80 वां स्थापना दिवस व अंकित कुमार सिन्हा के याद में केंद्रीय कारागार वाराणसी में 100 कंबल का वितरण व काशी अनाथालय में बच्चों के लिए उनी कपड़े का वितरण शिवपुर ब्रांच मैनेजर अमृता श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में जहां लोग घरों से बाहर नही निकल पा रहे है वही गरीब असहाय लोग इस ठंड में गर्म कपड़े बिना अपनी दिनचर्या चला रहे है । इसी को देखते हुए हमलोगों ने बैंक के स्थापना दिवस पर जिला कारागार में 100 कंबल वितरण व कोरोना काल मे हमारे घर का एक सदस्य अंकित कुमार सिन्हा की कोरोना से असामयिक मौत हो गयी थी जिसकी याद में काशी अनाथालय में बच्चों के लिए ऊनी कपड़े का वितरण किया गया । जिला कारागार में कैदियों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था । इस अवसर पर सूबेदार यादव, विजय यादव, अर्जुन कुमार, अर्चना श्रीवास्तव, दीपांशु श्रीवास्तव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad