सूर्यकुमार यादव पहुंचे गेल के इस रिकार्ड के पास,की बराबरी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 8, 2023

सूर्यकुमार यादव पहुंचे गेल के इस रिकार्ड के पास,की बराबरी

                                साभार

गुजरात राजकोट में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 मैच के तीसरे और निर्णायक मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाए। मैच में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 112 रन ठोक दिए जिसकी वजह से टीम इंडिया को बड़ी जीत मिली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 9 छक्के जड़े। टीम इंडिया ने मैच में 91 रनों से जीत हासिल करने के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। सूर्या के तूफान की वजह से क्रिस गेल का एक रिकॉर्ड खतरे में आ गया है, सूर्यकुमार t20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड हासिल करने के मामले में गेल की बराबरी पर पहुंच गए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों को 10-10 बार यह अवार्ड मिला है। सूर्या अगर एक बार और इस खिताब पर कब्जा कर लेते हैं तो वे गेल को पछाड़ देंगे। हालांकि इस मामले में विश्व के खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं उन्हें 15 बार यह खिताब मिला है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad