निरोग रहने के लिए अब किसानों को जैविक खेती अपनाना होगा- विधायक डा.सुनील पटेल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 17, 2023

निरोग रहने के लिए अब किसानों को जैविक खेती अपनाना होगा- विधायक डा.सुनील पटेल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया।नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत मिसिरपुर में शुक्रवार को काशी विद्यापीठ कृषि विभाग के सौजन्य से मार्क एग्री जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड मुंबई द्वारा एक दिवसीय जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस जैविक किसान मेले के दौरान किसानों द्वारा जैविक खाद से पैदा किए गए मटर, चना,अरहर ,मूंग इत्यादि विभिन्न प्रकार के फसलों के लगाए गए स्टालों का मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील पटेल विधायक ने अवलोकन किया।और मेले में आए हुए किसानों को जैविक खेती करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज रासायनिक खेती से उपजे हुए दूषित अनाज को खाने से विभिन्न प्रकार के रोग हो रहे हैं अब लोगों को निरोग रहने के लिए रासायनिक खेती को त्याग कर जैविक खेती को अपनाना होगा। कृषि उपनिदेशक ए के सिंह ने मेले में आए हुए किसानों को जैविक खाद तैयार करने की विधि तथा जैविक खेती करने व उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अपना दल एस जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल ,धीरेंद्र सिंह सोनू प्रदेश उपाध्यक्ष युवा, कृषि उपनिदेशक ए के सिंह, कृषि सहायक अश्वनी सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान कंठी यादव, दिनेश पटेल ,श्याम बली पटेल, गुड्डू पटेल, सोनू पटेल,विनोद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad