भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण सिंह गौतम का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 4, 2026

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण सिंह गौतम का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी मिर्जामुराद।भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ता मिर्जामुराद गौर निवासी प्रवीण सिंह गौतम को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रवीण सिंह गौतम को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।प्रवीण सिंह गौतम का भाजपा से दो दशकों से अधिक समय से आत्मीय जुड़ाव रहा है। वर्ष 1999 से उन्होंने बूथ स्तर से संगठनात्मक जीवन शुरू किया। मंडल कार्यसमिति सदस्य से लेकर विभिन्न अभियानों और चुनावों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्ष 2018 में जिला सदस्यता प्रभारी, 2019 लोकसभा चुनाव में विधानसभा प्रभारी, वर्ष 2020 में वाराणसी के जिला महामंत्री और 2024 में जिला सदस्यता प्रमुख के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान की। वर्ष 2019 से 2026 तक दो बार जिला महामंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल की पहचान स्थापित की। शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनके दीर्घकालीन परिश्रम और समर्पण को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित किया जाना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से संगठन को और सशक्त बनाएंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad