पुलिस चौकी कैम्पस में लगी आग,कई गाड़ियां जली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 12, 2023

पुलिस चौकी कैम्पस में लगी आग,कई गाड़ियां जली

कानपुर यूपी जिले के बर्रा थाना अंतर्गत बर्रा चौकी के बाहर खड़ी की गई पुरानी गाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिससे दर्जनों गाड़ियां जल गई। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को अचानक एक गाड़ी में आग लग गई,आग पेट्रोल की टंकी तक पहुंची जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के बाद पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती ही गई।आनन-फानन में चौकी को खाली करा दिया गया।सूचना पाकर फायर विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। बता दें कि पुलिस चौकी कैंपस में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न मामलों में जप्त की गई गाड़ियां खड़ी की गई थी जिस में अचानक आग लग गई। पुलिस आग के कारणों को पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad