प्रेमी की दरिंदगी से प्रेमिका की मौत,एफआईआर दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 14, 2023

प्रेमी की दरिंदगी से प्रेमिका की मौत,एफआईआर दर्ज

झारखंड के गढ़वा में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके प्रेमी ने ऐसी बर्बरता की कि लोगों का दिल दहल गया। मीडिया के अनुसार आरोपी ने लड़की से रेप के बाद उससे प्राइवेट पार्ट में लोहे का राड डाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। यह वारदात केतार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।तीन चार दिन पहले युवक ने लड़की के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी, जिसका विरोध परिजनों ने किया था। रविवार की रात लड़की अपने घर वालों को बताए बगैर चुपके से लड़के के पास चली गई, घरवालों का कहना है कि वह कैसे गई जिसका उन्हें पता नहीं है। अगले दिन सुबह उसकी लाश गांव के एक खेत से मिली। जिसके बाद सनसनी फैल गई। लोगों ने संदेह के आधार पर उसके प्रेमी की तलाश की तो वह घर नहीं मिला। मृतिका के परिजनों ने कथित प्रेमी के विरुद्ध हत्या को लेकर एफआईआर कराई है। वारदात से पूरे गांव में उबाल है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad