झारखंड लातेहार में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।यहां 10 लाख के इनामी भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर चंदन उर्फ संजीवन को हेरहेज थाना क्षेत्र के सिकिद जंगल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियान के दौरान दो इंसास राइफल, 370 जिंदा कारतूस और मैगजीन सहित पिट्ठू बैग,वॉकी टॉकी सहित कई अन्य सामानों को बरामद किया है।गिरफ्तार नक्सली कमांडर पर झारखंड के विभिन्न थानों में 68 केस दर्ज हैं।

No comments:
Post a Comment