अन्तिम संस्कार के बाद घर लौटा व्यक्ति,उड़े सबके होश, सच्चाई क्या है जानें! - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 12, 2023

अन्तिम संस्कार के बाद घर लौटा व्यक्ति,उड़े सबके होश, सच्चाई क्या है जानें!

                 

                        फोटो सांकेतिक 

बिहार पटना यहां एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार उसके परिजनों ने कर दिया था वह व्यक्ति तीन दिन बाद अपने घर लौट आया। जिसको देखते ही सबके होश उड़ गए। दरअसल दीघा थाना क्षेत्र के देवन राय नाम का शख्स एक सप्ताह पहले लापता हो गया था, आनन-फानन में उसके परिजनों ने दीघा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी, जांच के दौरान दो दिन पहले पुलिस ने गंगा तट से एक व्यक्ति का शव बरामद किया था, पुलिस ने आनन-फानन में शव का पोस्टमार्टम कराया इसके बाद पुलिस ने उसे देवन राय का शव बताया और इसकी पुष्टि कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उसका हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि अंतिम संस्कार किए जाने के तीन दिन बाद ही देवन राय जिंदा वापस लौट आए जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।देवन राय ने परिजनों को बताया कि कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर काम की तलाश में काफी दूर लेकर चले गए थे। उन्होंने कहा किसी तरह वह अपने घर वापस लौट कर आए हैं। वहीं इस मामले में डीएसपी ने जानकारी ना होने की बात कह कर घटना से पल्ला झाड़ लिया। जबकि इसी मामले के आरोप में नामजद व्यक्ति ने बताया कि यह सब देवन राय के परिवार वालों की सोची समझी साजिश थी। कथित आरोपी ने कहा कि देवन राय का परिवार मेरे ऊपर हत्या का झूठा केस दर्ज करवाना चाहता था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad